जोधपुर : महिला को मिली दोस्ती में दगाबाजी, दो साल तक युवक करता रहा यौन शोषण

By: Ankur Thu, 29 Apr 2021 10:55:21

जोधपुर : महिला को मिली दोस्ती में दगाबाजी, दो साल तक युवक करता रहा यौन शोषण

जोधपुर शहर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां एक महिला को दोस्ती में दगाबाजी मिली और महिला ने युवक पर दो साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया हैं। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले की जांच करना शुरू किया और इसी बीच युवक ने पीडिता के घर पर हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस ने उसे शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

कुड़ी थानाधिकारी जुल्फिकार अली ने बताया कि 27 साल की महिला की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई। उसका आरोप है कि रातानाडा का रहने वाला अनुराग नाम का शख्स उसका दो साल से यौन शोषण कर रहा है। महिला का आरोप है कि रातानाडा में युवक पहले टिफिन सप्लाई करता था। तब उससे पहचान हुई। अब वह गाड़ी चलाता है। इसके बाद दोनों के बीच मुलाकात बढ़ती चली गई। बुधवार को भी वह उसके कुड़ी वाले मकान पर आया और झगड़ा करने लगा। इस पर पुलिस वहां पहुंची और अनुराग को शांतिभंग के आरोप में हिरासत में ले लिया गया। पीडि़ता के बयान लिए जाने के साथ मेडिकल करवाया जाना है।

ये भी पढ़े :

# धौलपुर : बंद दुकान में लगा था ग्राहकों का जमावड़ा, पुलिस भी रह गई हैरान, ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर भेजा थाने

# Rajasthan News: राज्य में एक दिन में मिले रिकॉर्ड 17,269 नए मरीज, 158 लोगों की मौत

# चित्तौड़गढ़ : बहन की डिलीवरी का बहाना पड़ा महंगा, पुलिस को पता चली सच्चाई, लगवाई उठक-बैठक

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com